Ad image

स्टेट प्रेस क्लब चुनाव में फिर से विश्वजीत नेगी बने अध्यक्ष, बसंत निगम महामंत्री

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 8 जनवरी । स्टेट प्रेस क्लब की चौथी कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को देहरादून में निर्विरोध संपन्न हो गया। विश्वजीत नेगी को फिर से अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बसंत निगम को महामंत्री तो ज्ञान प्रकाश पांडे को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया है।

चुनाव प्रक्रिया से पहले राज्य के 13 जिलों से आए पत्रकारों ने रोजमर्रा में होने वाली परेशानियों से स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष को अवगत कराया। इसके साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र मे अपनी जान को खतरे में डालने वाले पत्रकारो के 50 लाख के दुर्घटना बीमे का सुझाव दिया। इसके साथ ही पत्रकार पेंशन को सरलीकरण कराने की भी बात कही।

बता दें चुनाव अधिकारी दिनेश शास्त्री वरिष्ठ पत्रकार के निर्देशन पर चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। विश्वजीत नेगी को फिर से स्टेट प्रेस क्लब का अध्यक्ष, गोविंद बिष्ट संजय तलवार, सुलोचना पयाल को उपाध्यक्ष, निर्विरोध चुना गया। जिसके बाद बसंत निगम के नाम की घोषणा महामंत्री के पद पर की गई। वहीं ज्ञान प्रकाश पांडे को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया।

सचिव पद पर हरीश मेहरा,जगदीश राय, राहुल सिंह ,सुनील थपलियाल, पुष्कर जीगणेश खुगशाल गणि, संप्रेक्षक योगेश राणा तथा कार्यकारिणी सदस्य- बलबीर नेगी टिहरी, शंकर दत्त घिल्डियाल उत्तरकाशी, सनत शर्मा हरिद्वार, कुलदीप बिष्ट पौड़ी, श्यामलाल सुंदरियाल रुद्रप्रयाग, हरेन्द्र बिष्ट चमोली, धीरेंद्र गौड़ उद्यम सिंह नगर कार्तिक बिष्ट नैनीताल , नवीन भट्ट अल्मोड़ा आदि चुने गए। इस मौके पर टिहरी प्रेस क्लब अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट, महामंत्री गोविंद पुण्डीर समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!