डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश देखिए..

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

सभी ट्रेनिंग दिसम्बर-जनवरी तक पूरी कर लें-मयूर दीक्षित

टिहरी गढ़वाल 15 दिसम्बर, 2023। शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रान्तर्गत सभी डिलीवरी संस्थागत हो, फैमिली प्लानिंग को लेकर काउंसलिंग करें तथा एक दम्पति की दो से अधिक लड़की वालों पर विशेष फोकस करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को जागरूक करें, विभाग की ओर की जाने वाली सभी ट्रेनिंग दिसम्बर-जनवरी में कर ली जायं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनु जैन ने पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान, आरबीएसके, सैक्स रेश्यो, एमसीएच परीक्षण आदि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है, जिसके तहत भिलंगना में शतप्रतिशत दवा खिलाई जा चुकी है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दो से अधिक ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त कर लिया गया है।

बैठक में एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, दीपा रूबाली, डीटीओ जितेन्द्र भण्डारी, सीएमएस अमित रॉय, आशा कॉर्डिनेटर गोबरधन गोस्वामी, पीसीपीएनडीटी कॉर्डिनेटर तनुजा रावत सहित कमला तोपवाल, विजयलक्ष्मी उनियाल, ऋषम उनियाल एवं अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!