बाघ के आतंक से लोगों में डर: जिला कांग्रेस कमेटी ने की पिंजरा लगाने की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 मार्च। जिला मुख्यालय नई टिहरी के केमसारी टीनसेड्ड में बाघ के लगातार आने-जाने से लोगों में डर और भय का माहौल बना हुआ है। कल रात को एक पालतू कुत्ते को बाघ ने मार दिया और उसका आधा शव खाकर बाकी हिस्सा वहां पर ही छोड़ दिया।

इस संघर्ष के बीच, जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुशर्रफ अली ने प्रभागीय बनाधिकारी टिहरी से दूरभाष पर वार्ता कर, बाघ को पकड़ने के लिए टीम को भेजने को कहा है। उन्होंने मांग की है कि बाघ को पहले ही पकड़ लिया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना होने से बचा जा सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!