उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम के.के. मिश्रा ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 जनवरी, 2024। सोमवार को फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि 1 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर आज 22 जनवरी को समस्त निर्वाचन/सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय टिहरी तथा पदभिहित स्थलों पर निर्देशानुसार आज फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया।

उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर प्रकाशित निर्वाचन नामावली समस्त उप जिलाधिकारी /निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, तहसीलदार/सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय टिहरी गढ़वाल तथा समस्त मतदेय स्थलों पर मतदाताओं के निरीक्षण एवं नामावली में दर्ज होने की पुष्टि हेतु नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड, देहरादून की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर भी जाकर निर्वाचन नामावली डाउनलोड कर नाम होने की पुष्टि कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!