Ad image

25 जनवरी को नई टिहरी बौराड़ी में लगेगा दिव्यांग शिविर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

(घनसाली से–लोकेन्द्र जोशी की रिपोर्ट)
टिहरी गढ़वाल 21 जनवरी। जिला समाज कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल किशन सिंह चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आगामी 25 जनवरी को बौराड़ी स्टेडियम में दिव्यांग शिविर का अयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में जनपद में निवासरत दिव्यांग जन के प्रमाण पत्र बनाए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

विकास खंड भिलंगना के सहायक समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र महर ने कहा कि विकास खंड भिलंगना में जो दिव्यांग जन प्रमाण पत्र बनाने से वंचित रह गए हैं उनके प्रमाण पत्र 25 जनवरी के शिविर में बनाए जाएंगे।दिव्यांग जन के लिए उनके मोटर स्टेशन से आवागमन हेतु वाहन व्यवस्था की गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!