Ad image

कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला 14 जनवरी से

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उद्घाटन में सूबे के मंत्री डा धन सिंह रावत व सुबोध उनियाल रहेंगे मौजूद

(डी पी उनियाल गजा)

टिहरी गढ़वाल 12 जनवरी। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के चाका क्वीली में प्रसिद्ध कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला का आयोजन आगामी 14 जनवरी 2024 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है।

मेला समिति के सदस्य तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण ने बताया कि 14 जनवरी को मेले के उद्घाटन में सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत तथा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शिरकत करेंगे। ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी को आमंत्रित किया गया है। 7 दिवसीय इस मेले का समापन पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह रावत के कर-कमलों से पुरुस्कार वितरण के साथ होगा । कार्यक्रम में विभागों के द्वारा स्टाल लगाए जायेंगे साथ ही खेल कूद प्रतियोगितायें व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण होगा।

बताते चलें कि भागीरथी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर के नाम से चाका क्वीली में विगत कई वर्षों से पर्यटन विकास मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। मेला आयोजन के लिए क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का विशेष सहयोग रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!