घर से लापता बच्चे को पुलिस ने भद्रकाली से किया सकुशल बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 जनवरी। आज दिनांक 22 जनवरी को डीसीआर द्वारा सूचना दी गई कि आर्यन विश्वकर्मा सुबह 8:00 बजे बादशाही थौल, चंबा बिना बताए घर से कहीं चला गया है।

उक्त सूचना के आधार पर गुमशुदा की तलाश की गई तो गुमशुदा आर्यन विश्वकर्मा s/o सुभाष निवासी बादशाही थौल, चंबा स्थाई पता भवान, जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 13 वर्ष घूमते हुए चौकी भद्रकाली के पास मिला। जिसे सुरक्षा की दृष्टि से चौकी भद्रकाली पर बिठाया गया व उसके परिजनों को सूचना दी गई।

सूचना के उपरांत गुमशुदा के पिता सुभाष पुत्र आनंद लाल निवासी बादशाही थौल व अजय पाल पुत्र कारी गुरु निवासी चोपड़ियाल जनपद टिहरी गढ़वाल जो कि आर्यन के मामा है चौकी भद्रकाली पर उपस्थित आए। गुमशुदा को उपरोक्त उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।अपने पुत्र को सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस के इस कार्य के भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!