दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने घेरा सीडीओ कार्यालय

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

तीन माह से वार्ता के बावजूद समाधान नहीं होने पर जताई नाराजगी

टिहरी गढ़वाल । ग्राम प्रधान संगठन ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

प्रधानों का कहना है कि वे पिछले करीब तीन माह से अपनी मांगों को लेकर सरकार और शासन स्तर पर वार्ता कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने से प्रधानों में नाराजगी है।
संगठन ने आंदोलन के तहत दो दिन पूर्व प्रदेशभर के विकासखंड कार्यालयों में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया था। इसी क्रम में मंगलवार को जिला स्तर पर सीडीओ कार्यालय का घेराव किया गया।
प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण इकाई हैं। पंचायतों से जुड़ी समस्याओं और मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!