Ad image

प्रथम राज्य स्तरीय आमंत्रण टिहरी कप ओपन पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता का तीसरा दिन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 जनवरी। आज का पहला मुकाबला DFA टिहरी और ऋषिकेश के मध्य खेला गया , जिसमे DFA टिहरी पेनाल्टी शूटआउट मे 5-4 से विजयी रहा।
वहीं दूसरा मुकाबला व पहला क्वार्टर फाईनल पौड़ी व नैनीताल के बीच खेला गया । जिसमे पौड़ी पेनाल्टी शूटआउट मे 6-5 से विजयी रहा।
आज का दूसरा क्वार्टर फाईनल MRD FC व देहरादून फुटबाल एकेड़मी के बीच खेला गया , जिसमे देहरादून फुटबाल एकेड़मी पेनाल्टी शूटआउट मे 4-3 से विजयी रहा।
आज का तीसरा क्वार्टर फाईनल DFA टिहरी व भागीरथी XI के बीच खेला गया ,जिसमे भागीरथी XI पेनाल्टी शूटआउट मे 5-6 से विजयी रहा।
आज का चौथा क्वार्टर फाईनल कोटद्वार व न्यू दरबार के बीच खेला जा रहा है ,जिसमे कोटद्वार एक हाफ के बाद कोटद्वार 2-0 की बढ़त बनायें हुये है ।

इस अवसर पर आज के मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह साजवाण अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत कीर्तिनगर,
रविन्द्र राणा , अबरार अहमद (वरिष्ठ भाजपा नेता), व अशोक नेगी (बबलू भाई ) रहे ।
इस मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक उमेश चरण गुसाइं ,ज़िला फुटबाल संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र राणा ,हनुमंत महर, मनोज नेगी , मानवेन्द्र रावत, संजय उनियाल, दर्शन गुसाईं , शिवम, अजीत , मस्ता नेगी , अशद आलम, आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!