20 स्वयं सहायता समूह की 40 सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा लिया जा रहा है 6 दिवसीय प्रशिक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 3 फरवरी 2024। नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 6 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन नगर निगम ऋषिकेश के शाखा कार्यालय बापू ग्राम में किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का शुभारंभ शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में 20 स्वयं सहायता समूह की कुल 40 सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में स्थानीय उत्पाद का संकलन ,पैकेजिंग मार्केटिंग, गाय के गोबर से निर्मित वस्तुऑ का निर्माण, कंपोस्ट खाद बनाना एवं मार्केटिंग, सिंगल उसे प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर कागज की थैलियां बनाना, जुट एवं सूती बैग निर्माण एवं मार्केटिंग ,नर्सरी तैयार करना लीगेसी वेस्ट की कंपोस्ट खाद बनाना आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में श्री वरुण मल्होत्रा सिटी मिशन मैनेजर, श्री आलम प्रबंधक आर-सेटी, श्री आकाश नेगी तथा श्रीमती पवित्रा आदि द्वारा प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभा किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!