मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आदि कैलाश यात्रा को लेकर की बैठक

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 21 फरवरी। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में आदि कैलाश की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं और कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए पर्यटन विभाग के साथ बैठक की। बैठक में जानकारी दी गई कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में स्थित आदि कैलाश अथवा छोटा कैलाश, ओम पर्वत, पार्वती सरोवर पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए हेली सेवाएं प्रारम्भ की जा रही है।

बैठक में जानकारी दी गई कि हेली सेवाएं प्रारम्भिक रूप से छः माह के लिए संचालित किये जाने का प्रस्ताव है। छः माह के उपरांत यात्रा संचालन का व्यापक परीक्षण कर भविष्य में इस योजना को नियमित रूप से यात्रियों के लिए संचालित किया जा सकेगा।मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को आदि कैलाश क्षेत्र में पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने की कार्ययोजना पर गंभीरता और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में सचिव श्री सचिन कुर्वे, अपर सचिव श्रीमती पूजा गर्ब्याल तथा पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!