कोटेश्वर परियोजना में हाइड्रो काईनेटिक टरबाईन downstream का किया शिलान्यास 

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 फरवरी। कोटेश्वर परियोजना में आज बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर अधिशासी निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) श्री एल.पी. जोशी द्वारा हाइड्रो काईनेटिक टरबाईन कोटेश्वर परियोजना के downstream में लगाने हेतु शिलान्यास किया। 

उक्त कार्य M/s Meclec Co. द्वारा किया जायेगा। जिसमें हाइड्रो काईनेटिक की 02 टरबाईन लगेंगी, जिससे 100 KW विद्युत का लगातार उत्पादन किया जायेगा। उक्त विद्युत कोटेश्वर पावर हाउस एवं अन्य  कार्यालयों में उपयोग की जायेगी। M/s Meclec Co. द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त कार्य माह अप्रैल 2024 तक सम्पन्न हो जायेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में श्री बी.एस. पुण्डीर अपर महाप्रबन्‍धक (ओ.एंड एम.), उप महाप्रबन्धक (बांध एवं पावर हाउस) श्री डी.पी.एस. रांगड़, प्रबन्धक (मा.स.एवं प्रशा.) श्री एस.एस.राणा, उप प्रबन्धक (मा.सं.एवं प्रशा.) श्री गिरीश उनियाल व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!