Ad image

‘उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को धनराशि हस्तांतरित की गयी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 फरवरी। ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टि०ग• के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ प्रातः 10 बजे ऑनलाइन माध्यम से उच्च शिक्षा विभागन्तर्गत ‘उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों से जुड़े। जिसमें शोध हेतु चयनित लाभार्थियों को मा० मुख्यमत्री जी के द्वारा डी०बी0टी0 के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की गई ।
इस कार्यक्रम में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की युवाओं हेतु कौशल विकास योजना “गौरव” के फ्लैग ऑफ़ इवेंट, उच्च शिक्षा विभाग के साथ समझौता ज्ञापन तथा मुख्यमंत्री जी के द्वारा संवाद किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉo अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 दिनेश कुमार टम्टा, डॉ एम0एन0 नौडियाल, डॉ० शीतल वालिया, डॉ० सोनिया, डॉ० सृजना राणा, डॉo दिनेश नेगी, डॉ0 प्रियंका, डॉ यतिन काला तथा समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!