Ad image

जनसुनवाई शिविर में शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 14 फरवरी। नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर का आयोजन शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई शिविर में बसंत पंचमी अवकाश होने के कारण केवल चार शिकायत प्राप्त हुई जिनके संबंध में संबंधित अधिकारियों को मौका निरीक्षण करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही विगत सप्ताह तक प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है जबकि कुछ शिकायतों में सड़क एवं नाली निर्माण के estimate तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है । शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध होने पर निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई  शिविर में श्री रमेश रावत सहायक नगर आयुक्त, कुमारी भारती कर अधीक्षक सहित समस्त सफाई निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!