विश्व रेडियो दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने रेडियो चैनल के माध्यम से की लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत व निष्पक्ष मतदान करने की अपील

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें
आगामी लोक सभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें-जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल

टिहरी गढ़वाल 13 फरवरी। विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने रेडियो चैनल के माध्यम से जनपद के समस्त मतदाताओं से आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में बढ़-चढ़ कर भाग लेने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि समस्त मतदाता आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान दिवस को अपने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने कर्तव्य एवं मताधिकार का उपयोग जरूर करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विश्व रेडियो दिवस पर जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके, इसके लिए स्वयं एक जागरूक नागरिक की भांति मतदान करना और दिव्यांगजन, बुजुर्ग, महिलाओं और युवा मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!