नगर निगम ऋषिकेश में जनसुनवाई शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 7 फरवरी। नगर निगम ऋषिकेश में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। जनसुनवाई शिविर में कुल 11 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से 02 शिकायतें मौके पर निस्तारित की गई। अन्य शिकायतों को स्थलीय निरीक्षण करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं ।

शिविर में चंद्रकांत भट्ट सहायक नगर आयुक्त , दिनेश उनियाल अधिशासी अभियंता नगर निगम, कुमारी भारती प्रभारी कर अधीक्षक, समस्त सफाई निरीक्षक एवं अवर अभियंता उपस्थित हुए।

श्री शैलेंद्र साहनी निवासी ऋषिकेश द्वारा उनके पिछली जनसुनवाई शिविर के दौरान की गई शिकायतों पर कार्यवाही तथा निस्तारण होने के फलस्वरुप नगर आयुक्त एवं नगर निगम टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!