Ad image

युवक के लिए देवदूत बने SDRF जवान, खाई से किया सकुशल रेस्क्यू

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 09 फरवरी 2024 । आज जनपद उत्तरकाशी के थाना चिन्यालीसौड़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि उत्तरकाशी मार्ग पर नालूपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार तक पहुँच बनाई व कार में सवार एक युवक को कांस्टेबल संदीप सिंह द्वारा पीठ में रखकर रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

उक्त युवक कैलाश पुत्र श्री दुर्गा प्रसाद, उम्र- 18 वर्ष, निवासी- नालूपानी, धरासू बैंड, उत्तरकाशी द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू किये जाने हेतु SDRF जवानों का आभार व्यक्त किया गया।

SDRF रेस्क्यू टीम में अपर उप निरीक्षक जितेंद्र गिरि, मुख्य आरक्षी मनोज चौहान, कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह, कॉन्स्टेबल संदीप सिंह व उपनल चालक जितेंद्र नेगी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!