मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 15 फरवरी 2024। अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में  स्वीप समिति द्वारा “चुनाव का पर्व, देश का गर्व” थीम के अंतर्गत शत-प्रतिशत मतदान लक्ष्य हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दलीप सिंह ने मतदान में शत् प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। कैंपस एंबेसडर अभिनव भट्ट द्वारा मतदाता जागरूकता पर संदेश दिया गया तथा साथ ही उपस्थित प्रध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता शपथ ली गई। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के स्वीप समिति के सदस्य डॉ तनुजा मौर्य, कनिका बड़वाल, एन0एस0एस0 वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक श्री संदीप शर्मा  और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!