Ad image

मैक्स दुर्घटना में 3 की मौत, 14 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 मार्च 2024। आज सुबह लगभग 9.30 बजे, गजा-डांडाचली मोटर मार्ग पर दुवाकोटी धार के पास एक मैक्स वाहन UK07TA-0530 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैक्स वाहन में 17 लोग सवार थे। हादसे में मौके पर 2 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को 108 के माध्यम से त्वरित गजा व हायर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सा सहायता प्रदान की गई ।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय निवासियों ने राहत-बचाव कार्य किया और घायलों को हॉयर सेंटर और प्राइवेट क्लीनिक गजा में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। मृतकों के शव को गहरी खाई से उठाकर सड़क तक लाया गया और पंचायतनामा की कार्यवाही शुरू की गई है।

मृतकों में श्री धर्मवीर असवाल पुत्र कर्म सिंह (46 वर्ष) ग्राम- कठूड़ पट्टी-धारअकरिया, तहसील गजा (टि०ग०), कु० रितिका पुत्री दीपा सिंह (20 वर्ष) ग्राम अमसारीगांव, पट्टी-क्वीली, तहसील गजा (टि०ग०) तथा श्री जगवीर सिंह पुत्र रतन सिंह (42 वर्ष) ग्राम-धन्यूल, पट्टी क्वीली, तहसील गजा (टि०ग०) शामिल हैं। अन्य 14 घायल हैं। सूची देखें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!