आचार संहिता के लागू होने के बाद प्रदेश में शराब व कैश सीजर की कार्रवाई लगातार गतिमान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 18 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम के निर्देश अनुसार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल द्वारा आज सचिवालय में मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस ब्रीफिंग की गई।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शराब एवं कैश सीजर की कार्रवाई लगातार गतिमान है। 16 मार्च, 2024 से 17 मार्च, 2024 तक, 24 घंटे में लगभग 40 हजार भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए हैं। प्रदेश में 1 मार्च से 16 मार्च तक 7 करोड़ रुपए से अधिक नकद धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ को सीज किया गया है, जिसमें सबसे अधिक मात्रा मादक पदार्थ की है। प्रदेश में 293 एफएसटी एवं 158 क्यूआरटी गठित की जा चुकी हैं और सक्रिय हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!