टीएचडीसी में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू, विजयदशमी पर होगा पुतला दहन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अक्टूबर। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के भागीरथीपुरम स्थित टिहरी बांध दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में हरियाली एवं दुर्गा पूजा नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ घटस्थापना के साथ हुआ। मुख्य महाप्रबंधक टिहरी कॉम्प्लेक्स आर.आर. सेमवाल एवं श्रीमती निधि सेमवाल ने विधिवत घटस्थापना कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक पुनर्वास समन्वय विजय सहगल, महाप्रबंधक पीएसपी एस.के. साहू, उप महाप्रबंधक मोहन सिंह श्रीस्वाल, प्रबंधक जनसंपर्क मनवीर सिंह नेगी, सहायक प्रबंधक शेर सिंह रावत, अरविंद सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के साथ परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
महोत्सव के दौरान स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मंगलेश डंगवाल एवं पार्टी, हास्य कलाकार संदीप छिलवट, बंगाली दल के छाऊ नृत्य और डांडिया कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विजयदशमी पर विशाल भंडारे, रामलीला मंचन तथा कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!