भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत निकाली पदयात्रा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 मार्च। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने दशकों से लटके नारी शक्ति वंदन विधेयक को पारित करवाकर महिलाओं को उनका हक दिया है। कहा कि अब महिलाएं भी 33 प्रतिशत सीटों पर लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर सकेगी।
मंगलवार को बौराड़ी में महिला मोर्चा ने गणेश चौक बौराड़ी से गीता भवन तक पैदल पद यात्रा निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं के हितों में कई फैसले लिए हैं। जिसका लाभ महिलाओं को मिलने लगा है। ऐसे में महिलाओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लोकसभा में रिकार्ड वोटों से विजयी बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। महिलाओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिला के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। जिनका महिलाओं को लाभ मिला है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को विभिन्न जानकारी दी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उर्मिला राणा, जाखणीधार की प्रमुख सुनीता देवी, चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, जिला महामंत्री उदय रावत, पूर्व प्रमुख मस्ता नेगी, आनंदी नेगी, गोपीराम चमोली, विजय कठैत, लीला मखलोगा, विमला खणका, नीलम बिष्ट,सरस्वती नेगी, हेमलता भट्ट, कमला राणा, गीता नेगी, रिंकू देवी, शशि पंवार, उर्मिला भट्ट, कमला नौटियाल, कविता पेटवाल, अंबिका मैठाणी, सुलोचना बडोनी, प्रमिला भट्ट, गुड्डी देवी, सरोजनी भट्ट आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!