कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया राजकीय पॉलीटेक्निक बछेलीखाल में वर्कशॉप भवन निर्माण का शिलान्यास

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 मार्च 2024: मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक बछेलीखाल में द्वितीय चरण के वर्कशॉप भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ माननीय मंत्री तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन श्री सुबोध उनियाल के कर कमलों द्वारा सम्पन्न किया गया। भवन निर्माण की लागत 477.10 लाख रूपये है तथा इसका निर्माण एक वर्ष में पूर्ण होगा।

माननीय मंत्री जी द्वारा छात्रों को स्वरोजगार द्वारा स्वाबलम्बन की ओर बढने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने नरेन्द्रनगर विधानसभा में प्रदेश के सबसे अधिक शैक्षिक संस्थान उपलब्ध होने के बारे में बताया और शैक्षिक संस्थानों के विकास के लिए सरकार के संसाधनों को बढ़ाने का आश्वासन दिया।

समारोह में अनेक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व शामिल थे जैसे कि निदेशक तकनीकी शिक्षा श्री आर०पी० गुप्ता, अपर निदेशक प्राविधिक शिक्षा परिषद् के सचिव डॉ० राजेश उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख नरेन्द्रनगर श्री राजेन्द्र भंडारी, विधायक प्रतिनिधि श्री महेन्द्र सिंह गुसांई, और अन्य।

समारोह के पश्चात माननीय मंत्री द्वारा क्षेत्रीय जनता के साथ संवाद एवं जन समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!