उत्तराखंडविविध न्यूज़

राजकीय महाविद्यालय पाबौ में आयोजित हुआ उद्यमिता विकास कार्यक्रम

Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी 13 मार्च 2024 । उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से 12 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय पाबौ, पौड़ी गढ़वाल परिसर में स्थापित देवभूमि उद्यमिता विकास केंद्र में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा ने सभी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का भरपूर फायदा उठायें एवं भविष्य मे इसे धरातल पर उतारने की कोशिश करनी है ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी एवं मेंटर डॉ० गणेश चंद ने छात्र छात्राओं को बाजार सर्वेक्षण के बारे में विस्तार से समझाया । किसी भी उद्यम को स्थापित करने के लिए बाजार सर्वेक्षण बहुत जरूरी है । तथा प्रस्तुति करण के माध्यम से बाजार सर्वे प्रश्नावली निर्माण पर अपना सम्बोधन छात्रों को दिया ।
कार्यक्रम में दूसरे मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ० जयप्रकाश पँवार ने बाजार सर्वेक्षण को एक कहानी के माध्यम से बाजार सर्वेक्षण के महत्व पूर्ण विंदुओं पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को बताया एवं विभिन्न उद्धरणों के माध्यम से जैसे कोलगेट , नोकिया , आदि कॉम्पनी के सर्वेक्षण के बारे विस्तार से छात्रों को बताया ।
महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुकेश शाह ने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए छात्रों बाजार सर्वेक्षण के महत्व के बारे छात्रों को सम्बोधित किया । छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय उद्यमियों, गणमान्य व्यक्तियों, समाज सेवको, जनप्रतिनिधियों, प्राध्यापको, ऑफिस स्टाप आदि ने बढ़-चढ़कर कर प्रतिभाग किया और उद्यमिता से संबंधित अपने आइडिया भी शेयर किये। उद्यमिता विकास कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० तनुजा रावत , डॉ० सुनीता चौहान , डॉ० सरिता एवं कार्यालय अध्यक्ष श्री महेश सिंह , विजेंद्र बिष्ट , श्रीमती सोनी देवी एवं अनुराधा आदि ने विशेष सहयोग दिया।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!