Ad image

स्कूली छात्राओं के लिए मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 मार्च। नेहरू युवा केंद्र टिहरी गढ़वाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूली छात्राओं के लिए मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

दौड़ के समापन पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उन्हें प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफियां प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्राओं एवं आम जनसमूह को विभिन्न विषयों पर कानूनी जानकारियां भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जिला जज श्री योगेश कुमार गुप्ता ने सभी छात्राओं को अपने जीवन में विवेकपूर्ण व्यवहार करते हुए अधिक उन्नति करने की प्रेरणा दी। साथ ही, उन्होंने सभी से मतदान करने के लिए संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में अन्य वक्तागण ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में अतिरिक्त प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी, श्री राजपाल सिंह मियां, नेहरू युवा केंद्र से श्री संजय मिश्रा, विजन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक श्री प्रदीप कोठारी, नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स, छात्राएं, एवं पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!