भालू ने प्रधान समेत तीन को किया घायल, DFO के खिलाफ आक्रोश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

क्षेत्र में दहशत का माहौल, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

टिहरी गढ़वाल। भालू ने प्रधान समेत तीन को घायल किया है जिससे लोगों में DFO के खिलाफ आक्रोश है। मामला टिहरी गढ़वाल के चंबा-धरासू मोटर मार्ग स्थित सुल्याधार के नीचे थापली तोक का है, जहां खूंखार हो चुके भालू ने आज गुरुवार को तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, भालू की गतिविधियों पर नजर रखने पहुंचे ग्राम प्रधान बेरगणी युद्धवीर सिंह रावत, फॉरेस्टर अजयपाल पंवार और ग्रामीण विनोद सिंह रावत पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। तीनों ने साहस दिखाते हुए काफी देर तक भालू से संघर्ष किया और अंततः उसे भगाने में सफल रहे, लेकिन इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कंडी व कंधों के सहारे सड़क तक पहुंचाया। सभी के शरीर पर भालू के नाखूनों के गहरे जख्म पाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक महिला पर भी इसी भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका उपचार ऋषिकेश स्थित एम्स में चल रहा है।
👉 DFO पर लापरवाही के आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग को पहले ही इस खतरनाक भालू की सूचना दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके बिना पर्याप्त सुरक्षा और हथियारों के टीम को मौके पर भेजा गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष व पूर्व प्रधान ऋषि राम भट्ट सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने घटना के लिए सीधे तौर पर DFO को जिम्मेदार ठहराया है।
👉 जनता में भारी आक्रोश
जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सिंह राणा, भगवान सिंह राणा, राजेंद्र सिंह नेगी समेत कई लोगों ने वन विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कब तक लोग ऐसे ही जान जोखिम में डालते रहेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!