भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह का जनसंपर्क अभियान शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 मार्च । भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने आज देहरादून से प्रस्थान करके टिहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। आज नागनी, चम्बा बाजार, नई टिहरी, बौराड़ी, जाखणीधार और अंजनीसैण में जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे रात्रि को कोटी कॉलोनी में विश्राम करेंगी।

कल 20 मार्च को कोटी कालोनी से प्रस्थान कर नन्दगांव, गडोलिया, पिलखी घनसाली ,चमियाला में जनसम्पर्क एवं भोजन करने के बाद विनयखाल में जनसम्पर्क करेंगी ततपश्चात विनयखाल में जनसम्पर्क करने के बाद कोटी कालोनी में रात्रि विश्राम करेंगी।

इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला, समेत कई भाजपा नेता जनसंपर्क अभियान में साथ रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!