स्वीप टीम ने घर-घर जाकर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से किया सम्पर्क

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 24 मार्च, 2024। निर्वाचन विभाग की ओर से संचालित स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वीप कार्मिकों ने दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के घर-घर जाकर संवाद कर मतदान के लिए प्रेरित किया।
चमोली में रविवार को बुजुर्ग व दिव्यांग संवाद कार्यक्रम के दौरान कार्मिकों ने थराली विधानसभा कौब, जुनेर, गढसीर, वनूणी, धनपुर, मौणा, गबनी और रेई, कर्णप्रयाग विधानसभा के घंडियाल, गौचर, बौंला, मैखुरा, कर्णप्रयाग, सलियांणा, थिरपाक, नौली, सरण, केदारुखाल, खंडूरा और बदरीनाथ विधानसभा के हेलंग, जोशीमठ और ब्राह्मण थाला आदि गांव में अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्मिकों को ओर से 85 वर्ष की आयु से अधिक के स्वयं सेवक अथवा अन्य मदद की आवश्यकता वाले और दिव्यांग मतदाताओं का सक्षम अभियान के लिये पंजीकरण किया। साथ ही मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिये प्रेरित भी किया गया। इस मौके पर प्रबोध डिमरी, राजेंद्र प्रसाद सती आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!