10 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अप्रैल। कैम्पटी पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ धार गांव तिराहा बायपास रोड के पास से 10 लीटर कच्ची शराब समेत अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त का नाम राकेश कुमार है, जो मुबारक शाह थाना मंडी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल कैम्पटी बाजार में निवासी है को 11 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया गया।

राकेश कुमार को आबकारी अधिनियम के तहत रजिस्टर किया गया है। उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें न्यायिक देखरेख में रखा जाएगा। पुलिस टीम में शामिल थे हे0का0 116 रवि चौहान और का0 223 जसवीर चौहान।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!