दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने हेतु पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 अप्रैल, 2024। जनपद टिहरी में आज सोमवार को मतदान पार्टियां दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने हेतु रवाना हुई।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के तहत जनपद क्षेत्रांतर्गत 01-टिहरी गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 04 तथा 02-गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 02 विधान सभाओं में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं को 08 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2024 तक मतदान कार्मिकों द्वारा घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाना है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!