टिहरी गढ़वाल 20 अप्रैल। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि अगले 3 घण्टों में कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इस समय बादलों में गर्जन के साथ-साथ हल्की वर्षा की संभावना भी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, विशेषकर जब वे बाहर जाते हैं।
देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र और टिहरी गढ़वाल जनपदों में भी इसी तरह की हल्की वर्षा की संभावना है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।




