Ad image

मेरठ के अंकुर गोयल नहाते समय नदी में बहे: सर्चिंग जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 मई 2024। आज सुबह मेरठ सिटी के शारदा नगर वीर नगर निवासी व नौक़ल सिस्टम कंपनी के प्रोजैक्ट हेड अंकुर गोयल उम्र 40 वर्ष आज नदी में नहाते समय डूब गए।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण ने गढ़ निनाद को बताया कि अंकुर गोयल पुत्र सुभाषचंद्र निवासी 504 ब्रह्मपुरी शारदा नगर वीर नगर मेरठ सिटी उम्र 40 वर्ष जो कि नौक़ल सिस्टम कंपनी मेरठ में प्रोजैक्ट हेड थे अपनी कंपनी के 35 लोगो के साथ होटल ग्रैंड शिवा में शुक्रवार से रुके थे। जो आज अक्षय पुत्र मदन लाल निवासी कोटलू बड़सर हमीरपुर हिमाचल के साथ प्रातः गंगा किनारे गए थे और नहाने के दौरान अंकुर नदी के बहाव में आ गया।

अक्षय द्वारा अंकुर को बचाने का प्रयास किया गया मगर तब तक अंकुर काफी आगे रिटन टू सेंडर रैपिड तक बह चुका था। परिजनों को सूचित कर दिया गया है, एस डी आर एफ टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!