बीते रविवार को डूबे पर्यटकों नेहा व साहिल का शव बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 3 मई । लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम बाबा घाट पर बीते रविवार को डूबे पर्यटकों नेहा व साहिल का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में अलग-अलग स्थान से शव बरामद किए हैं, दोनों की पहचान कर ली गई है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में डूब कर लापता हुए दोनों पर्यटकों के शव शुक्रवार को बरामद कर दिए गए हैं। साहिल गुप्ता का शव बैराज जलाशय से बरामद किया गया, जबकि नेहा का शव जानकी सेतु के समीप परमार्थ घाट से बरामद किया गया । 

बता दें कि बीते रविवार 28 अप्रैल  को उत्तर प्रदेश के आठ पर्यटक ऋषिकेश घूमने आए थे। ये सभी लोग लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मस्तराम बाबा घाट पर नहाने के लिए चले गए। दोपहर करीब 12:30 बजे नहाते समय अचानक दल के छह लोग अचानक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। उनके साथियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में बह रहे चार पर्यटकों को रेस्क्यू व सकुशल बचा लिया था। दल में शामिल नेहा (29 वर्ष) पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश तथा साहिल गुप्ता (32 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश गंगा में डूब कर लापता हो गए थे। गंगा में डूब कर लापता हुई नेहा नोएडा में स्टेट बैंक आफ इंडिया में कार्यरत थी, जबकि साहिल नोएडा के एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट का छात्र बताया गया था। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!