मेरठ स्थित एक कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अंकुर गोयल का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 22 मई 2024। 10 दिन पहले ऋषिकेश घूमने आए मेरठ स्थित एक कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अंकुर गोयल अपने साथ 35 साथियों के साथ ऋषिकेश के होटल ग्रैंड शिवा में रुके थे। इस दिन, उन्होंने सुबह गंगा किनारे आने का निर्णय लिया था और नहाने के दौरान शिवपुरी के पास अंकुर गोयल नदी के बहाव में आ गए।साथी अक्षय ने अंकुर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे बह गए। उनके परिवार को इस दुखद समाचार की जानकारी दी गई।

इस घटना के बाद से ही एसडीआरएफ द्वारा अंकुर गोयल की तलाश जारी रखी और आज बुधवार की दोपहर बैराज जलाशय में उनका शव बरामद किया गया। परिवार जनों ने शव की पहचान कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!