Ad image

थाना मुनि की रेती में यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ अभियान: 14 वाहन किए सीज तो 47 के काटे चालान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 4 मई 2024। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु चारधाम यात्रा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु आदेश निर्गत किये गये। इसी के तहत थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत ढालवाला, कैलाशगेट, तपोवन क्षेत्र में उपजिलाधिकारी नरेन्द्रनगर, क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर, एआरटीओ टिहरी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मुनिकीरेती,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तपोवन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया ।

अभियान के परिणामस्वरूप, 14 वाहनों को सीज किया गया और 47 वाहनों पर चालान काटा गया। साथ ही, 25 ठेलियां भी जब्त की गई। यह कठोर कार्रवाई चारधाम यात्रा को देखते हुए की गई ताकि लोग सड़को के वाहनों को खड़ा न करें और सड़कों के किनारे ठेली लगाने से बचें।

अभियान में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती श्री रितेश साह, निरीक्षक यातायात श्री नदीम अतहर, निरीक्षक यातायात श्री संदीप तोमर, प्रभारी ढालवाला श्री आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी तपोवन श्री प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी कैलाश गेट श्री राजेन्द्र रावत, चौकी प्रभारी जानकी पुल श्री भवर सिंह, उ0नि0 दीपिका तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!