Ad image

वन संरक्षक भागीरथी वृत्त मुनिकीरेती ने कीर्ति नगर रेज डांगचौरा के विभिन्न क्रू स्टेशनो का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 मई 2024। मंगलवार को वन संरक्षक भागीरथी वृत्त मुनिकीरेती द्वारा कीर्ति नगर रेज डांगचौरा के अन्तर्गत वनाग्नि के मध्यनजर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया एवं फील्ड स्टाफ को वनों की अग्नि से सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से जनसंपर्क कर ग्रामीणों को अपने नाप खेतों में आड़े, कृषि अवशिष्ट पदार्थ न जलाने हेतु समझाया, जो कि वर्तमान में जिलाधिकारी द्वारा भी प्रतिबंधित किया गया है। क्योंकि तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण नाप खेतों से आग जंगलों में फैलकर विकराल रूप धारण कर लेती है जिसे नियंत्रित करने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने रेंज कार्यालय के साथ साथ मॉडल कू-स्टेशन डांगचौरा, जखण्ड समेत कई कू स्टेशनों का निरीक्षण भी किया तथा क्रू स्टेशन प्रभारियों को वनाग्नि को समय से नियंत्रित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

निरीक्षण के दौरान वन संरक्षक महोदय के साथ श्री अनिल कुमार पैन्यूली उप प्रभागीय वनाधिकारी देवप्रयाग उप वन प्रभाग, सहायक वन संरक्षक श्री अभिषेक मैठाणी, सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक श्री के०पी०शर्मा, तथा वन क्षेत्राधिकारी कीर्तिनगर रेंज श्री बुद्धि प्रकाश उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!