ऑपरेशन स्माइल टीम ने तीन गुमशुदा बच्चों को मिलवाया गया परिजनों से

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 मई । ऑपरेशन स्माइल टीम जनपद टिहरी गढ़वाल से हेड कांस्टेबल मनोज शर्मा रुड़की शहर में गुमशुदाओं की तलाश में था तो रुड़की रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चे क्रमशः 1–अरहान उम्र 6 साल 02– अमन उम्र 4 साल वह 03–बच्ची आलिया उम्र 2 वर्ष जो के सगे भाई बहन हैं लावारिस हालत में रोते हुए मिले ।

आसपास पूछने पर कोई भी व्यक्ति उनके बारे में कुछ नहीं बता पाया । काफी मेहनत मशक्कत करने के बाद इन बच्चों के नाना सूफी इरशाद अली और माता फरीदा देवी निवासी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश मिले तीनों बच्चे सकुशल उनकी सुपुर्दगी में दिये एवम हिदायत दी गई कि बच्चों का ध्यान रखा करें। सूफी इरशाद अली और फरीदा देवी अपने बच्चों को पाकर बहुत ही खुश हुए और उन्होंने ऑपरेशन स्माइल टीम जनपद टिहरी गढ़वाल का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और भूरि भूरि प्रशंसा की यह लोग जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश से कलियर वाले पीर बाबा की दरगाह पर दर्शन करने के लिए आये थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!