Ad image

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधान ताज नारायण उनियाल का निधन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल/चंबा 7 मई 2024 । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान ताज नारायण उनियाल का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका ऑपरेशन भी हुआ था। उनकी उम्र 61 वर्ष थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। आज उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र के लोक शोकाकुल हैं।

बताते चलें कि ताज नारायण उनियाल जौनपुर ब्लॉक के उनियाल गांव (सकलाना) के प्रधान भी रहे और जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भी रहे। वर्तमान में वे श्री सुरकंडा मंदिर प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष भी थे। वे चंबा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पीयूष उनियाल के कनिष्ठ भ्राता थे।

उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सूरज राणा, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, विक्रम सिंह पंवार, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, पूर्व प्रमुख सोवन सिंह नेगी, वर्तमान सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, हरि सिंह मखलोगा, गिरवीर सिंह नेगी, श्री सुरकंडा मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, प्रबंधक उत्तम सिंह जड़धारी, भरत सिंह जड़धारी, विनोद सिंह, जीत सिंह आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!