Ad image

ढाई साल के आरव को पोलियो खुराक पिलाकर डीएम ने की अभियान की शुरुआत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 31 जनवरी 2021। 

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने ढाई साल के बालक आरव को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जिलाधिकारी की धर्म पत्नी श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने भी बच्चों को पोलियों खुराक पिलाई। डॉ सीएस रावत ने जिलाधिकारी के पुत्र मिवान दीक्षित को पोलियो खुराक पिलाई।

जनपद में आज 340 बूथों पर शून्य से पांच साल तक के 34983 बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण खुराक पिलाई जाएगी। जबकि पहली व दो फरवरी में छूटे हुए बच्चों को आशा, आंगनवाड़ी व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के कर्मचारियों के द्वारा घर-घर जाकर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण खुराक पिलाई जायेगी। 

जिलाधिकारी ने NH, BRO, आलवेदर सड़क तथा अन्य निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों के बच्चों को भी पल्स पोलियो खुराक पिलाने के निर्देश सीएमओ को दिए।

इस दौरान प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डॉ सीएस रावत,डॉ बीके विश्वास,आईईसी कोर्डिनेटर अनिल बिष्ट सहित आशा कार्यकत्री उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!