बैराज से मिले दो शव, शिनाख्त जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 मई । किसी व्यक्ति की कल रात चीला शक्ति नहर में कूदने की सूचना मिली है। ऋषिकेश कोतवाली की सूचना पर एस डी आर एफ ढाल वाला की टीम द्वारा नहर में सर्च किया जा रहा है।

आज सुबह जब पहले डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश में एसडीआरएफ टीम सर्चिंग कर रही थी तो टीम को पशुलोक बैराज में दो अलग अलग शव बरामद हुए। जो पशुलोक बैराज के चैनल में फंसे थे। दोनों पुरूष हैं।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण ने गढ़ निनाद को बताया की पहला शव लगभग 10 से 15 दिन पुराना लगता है और दूसरा शव लगभग 25 से 30 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शिनाख्त के लिए, सभी नजदीकी थानों और पूर्व में डूबे व्यक्तियों के परिजनों को सूचित किया गया है। कल रात भी किसी व्यक्ति की चीला शक्ति नहर में कूदने की सूचना मिली है जिसकी सर्चिंग जारी है।

सर्चिंग टीम के सदस्य श्री अर्जुन सिंह, बलबीर सिंह, रमेश भट्ट, विजय खरोला, रजत तोमर, और राहुल कुमार हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!