डायट में विश्व तम्बाकू दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 मई 2024। आज विश्व तम्बाकू दिवस के उपलक्ष में संस्थान कर्मियों तथा डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान के प्राचार्य श्रीमती हेमलता भट्ट ने सभी प्रशिक्षुओं से समाज में तम्बाकू उन्मूलन के लिए जनजागरुकता अभियान चलाने तथा स्वयं को उदाहरण बनने का आग्रह किया।

इस उपलक्ष में डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता तथा नाटक का मंचन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में मोहिनी नेगी, कपिल रावत तथा उपेन्द्र प्रथम, जयदेव द्वितीय, प्रवीन कुमार तृतीय, निबन्ध प्रतियोगिता में पुनीत पुण्डीर प्रथम, तन्नू वर्मा द्वितीय, अजीत गुसांई और शिक्षा भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटक में स्वाती, सुरेश रतूड़ी, अंकिता बिष्ट, साक्षी आदि ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर संस्थान की प्रवक्ता डॉ0 सुमन नेगी, सीमा शर्मा, डॉ0 वीर सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह भण्डारी, नरेश चन्द कुमांई, राजेन्द्र बडोनी, विनोद पेटवाल, डॉ0 राजकिशोर आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!