स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जल-जंगल की सुरक्षा हेतु चलाया सामूहिक अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 07 मई, 2024। आज मंगलवार को विकासखंड प्रतापनगर के ग्राम पंचायत कोठगा एवं मिश्रवाण गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं जल-जंगल की सुरक्षा हेतु सामूहिक रूप से अभियान चलाया गया। इस दौरान जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने, जल संरक्षण एवं पेयजल स्रोतों के रख- रखाव पर चर्चा की गई तथा इन कार्यों मे समूह की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर एक निर्णय लिया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूह के सीसीएल एवं आजीविका संवर्धन हेतु क्रिया- कलापों के विषय में चर्चा की गई। महिलाओं द्वारा इस संबंध में प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता बताई। इस मौके पर सीआरपी बहने विजयलक्ष्मी देवी एवं धनीता देवी के द्वारा कार्यक्रम संपन्न करवाया गया।

वहीं विकास खंड जाखणीधार के ग्राम पंचायत मिंगवाली तथा विकासखंड थौलधार के ग्राम पंचायत खांड बिडकोट में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वनाग्नि की रोकथाम और जल संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समूह गतिविधि, प्राकृतिक वन संपदा को आग से बचाने एवं जल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!