Ad image

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 29 नवंबर से

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के आधारभूत पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 29 नवंबर, 2024 से प्रारंभ होंगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सी.एस. नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा शासन के निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sdsuv.ac.in पर उपलब्ध है। छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी वहां से प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा तैयारियां पूरी
प्रो. नेगी ने कहा कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष उड़नदस्तों का गठन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को अनुशासनात्मक और निष्पक्ष रूप से संचालित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।

अभ्यर्थियों से अपील
प्रो. नेगी ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!