गुलदार की सूचना पर कीर्तिनगर रेंज में वन विभाग ने की रात्रि गश्त

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 जून 2024। आज दिनांक 03-06-2024 को नरेंद्र नगर वन प्रभाग की कीर्तिनगर रेंज अंतर्गत विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम मंगसू और चौरास में गुलदार की उपस्थिति की सूचना मिलने पर, आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) और क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा रात्रि गश्त और जनसंपर्क किया गया।

इस कार्य में अनुभाग अधिकारी चौरास श्री सरोप सिंह नयाल, श्री राम सिंह (वन वीट अधिकारी चौरास), वन आरक्षी श्री राजेश सिंह चौरास, श्री भीम सिंह, आरआरटी सदस्य श्री कुशला नन्द, आरआरटी सदस्य श्री मन मोहन सिंह, आरआरटी सदस्य श्री महावीर सिंह (उपनल कर्मी) और वन क्षेत्राधिकारी कीर्तिनगर श्री बुद्धि प्रकाश शामिल थे।

इन अधिकारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को सचेत किया गया कि वे अपने घरों के आसपास की झाड़ियों को काटकर साफ रखें, अपने घर की लाइटें खुली रखें, और अपने मवेशियों व बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए समय पर घर में बंद कर लें। इसके साथ ही, जरूरी होने पर ही बाहर सुरक्षित निकलने की सलाह दी गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!