विश्व पर्यावरण दिवस पर किया श्रमदान व वृक्षारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 जून । ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस प्राचार्य डॉ अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ सृजना राणा द्वारा महाविद्यालय परिवार को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलायी गई ।

इस अवसर पर पर्यावरण के ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा हुई एवं पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया गया। इसके उपरान्त महाविद्यालय में वृक्षारोपण एवं श्रम दान हुआ । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के नये प्रवेशार्थी भी शामिल हुए ।कार्यक्रम संयुक्त रूप से पर्यावरण प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ रंजू उनियाल, डॉ यतिन काला, डॉ रश्मि एवं नमामि गंगे सदस्य डॉ प्रतीक गोयल, श्री अर्जुन एवं श्री नरेंद्र द्वारा आयोजित किया गया । इस अवसर पर डॉ पारुल रतूड़ी , मों ॰ इलयास एवं डॉ दिनेश सिंह नेगी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!