Ad image

कार दुर्घटना में दो घायल, एक को किया हायर सेंटर रेफर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 जून । बुधवार को एक सिल्वर रंग की बलेनो कार (नंबर HR10AG 4173) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार को ललित मोहन (पुत्र स्वर्गीय मुनीराम उनियाल, उम्र 45 वर्ष) चला रहे थे। कार में कुल 5 लोग सवार थे:

  1. ललित मोहन (चालक)
  2. मुनीराम उनियाल (पुत्र स्वर्गीय दयाराम उनियाल, उम्र 75 वर्ष)
  3. सात्विक (पुत्र ललित मोहन उनियाल, उम्र 22 वर्ष)
  4. अर्पित (पुत्र उमेश, उम्र 9 वर्ष)
  5. तेजस (पुत्र उमेश, उम्र 7 वर्ष)

ये सभी ग्राम मंजियानी, पट्टी नेलचामी, तहसील एवं थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल के निवासी हैं। वे आज सुबह अपने गांव से देवलगढ़ श्रीनगर के लिए निकले थे। रास्ते में पिलखी से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले थापला बाईपास पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में श्री मुनीराम मुनियाल के सिर में चोट आई और तेजस को हल्की चोटें आईं। बाकी लोग सकुशल रहे।

दोनों घायलों को जनता की मदद से पिलखी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने श्री मुनीराम उनियाल को हायर सेंटर रेफर किया। उनके परिजन उन्हें कैलाश अस्पताल, देहरादून लेकर गए। सभी परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!