देवप्रयाग पुलिस ने महिला को आत्महत्या से बचाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। विकास खंड देवप्रयाग के किमखोला में गृह क्लेश से व्यथित एक महिला आत्महत्या करने जा रही थी। सूचना मिलते ही महिला उपनिरीक्षक कविता बड़थ्वाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और तहसील कार्यालय के पास महिला को सुरक्षित रोक लिया।

पुलिस ने महिला को समझाइश देकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया। देवप्रयाग पुलिस की इस संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

👉 पुलिस की अपील: किसी भी परेशानी में नकारात्मक कदम न उठाएँ, बल्कि परिवार, मित्रों या नज़दीकी पुलिस थाने से संपर्क करें। जीवन अनमोल है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!