ऑपरेशन मर्यादा के तहत टिहरी गढ़वाल में चार लोग गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 7 जुलाई 2024। श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के निर्देशानुसार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के पर्यवेक्षण में प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मर्यादा के तहत थाना कैम्पटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीने, गंदगी फैलाने और सरेआम उत्पात मचाने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम और पते:

  1. उमेश पुत्र जगमोहन, निवासी मुरथल, जिला सोनीपत, उम्र 23 वर्ष
  2. रोहन सोलंकी पुत्र संदीप सोलंकी, निवासी आरजेडी डाबड़ी, रघु नगर, दिल्ली, उम्र 29 वर्ष
  3. मन्नू पंडित पुत्र नरेश पंडित, निवासी पालम गांव 660, दिल्ली, उम्र 28 वर्ष
  4. आकाश सोलंकी पुत्र धर्मेंद्र सोलंकी, निवासी WC 49C, पालम गांव, दिल्ली, उम्र 24 वर्ष

इन सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम का विवरण:

  1. उप निरीक्षक राकेश डिमरी
  2. हेड कांस्टेबल मैराज आलम
  3. आरसी नितेश राणा

पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऑपरेशन मर्यादा के तहत इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!