राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में नव प्रवेशित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढवाल 15 जुलाई 2024। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में आज नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बीए, बीएस-सी, और बीकॉम के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों की महत्वपूर्ण और विस्तृत जानकारियाँ प्रदान करना था, ताकि वे संबंधित विषय की उपयोगिता और विषयवस्तु से परिचित हो सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में सभी विषय के प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषयों की उपयोगिता और महत्व का प्रस्तुतीकरण किया।

इस कार्यक्रम में डॉ. विजय नेगी, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. दीर्घपाल सिंह भंडारी, डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ. हेमलता, डॉ. आरती खंडूरी, डॉ. निशांत भट्ट सहित सभी प्राध्यापकों ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बीए, बीएस-सी, और बीकॉम के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!