शिव महापुराण कथा का समापन एवं भंडारे का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 अगस्त 2024। बौराड़ी स्थित गीता भवन में हो रही शिव महापुराण कथा का समापन कल, श्रावण मास की विशेष तिथि पर, बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ संपन्न होगा। कथा का समापन समारोह कल सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर ठीक 1 बजे समाप्त होगा।

इस महत्त्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के समापन के उपलक्ष्य में, कथा समिति द्वारा भक्तों के लिए विशेष भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। भंडारे में पारंपरिक भड़ु की दाल और भात परोसे जाएंगे। सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कि वे इस पुण्य कार्य में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

कथा समिति के सचिव कुलदीप सिंह पंवार ने सभी सम्मानित भक्तों से अपील की है कि कथा स्थल पर समय से पहुंचकर इस धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हों और भंडारे में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!